INTRODUCTION :::
RHYTHM छोटे बच्चों, निर्धन छात्रों,
नेत्रहीन एवं विकलांग जनों के साथ ही सामान्य व्यक्ति जो
संगीत प्रेमी है (विषेशकर वाद्य संगीत में रूचि रखते हैं),
सभी को संगीत के क्षेत्र में उत्कृश्टता देने को सदैव
तत्पर है ।
HISTORY :::
सामान्य छात्रों की तुलना में नेत्रहीनों को संगीत की
शिक्षा देना चुनौतीपूर्ण एवं अनोखा होता है। संगीत सिखाते
हुए मैंने अनुभव किया कि मनोरंजन के साथ–साथ संगीत का
ज्ञान इनके लिए आत्मनिर्भर एवं आय का स्त्रोत भी हो सकता
है।
दूसरी महत्वपूर्ण बात यह देखने को मिली की गायन को
श्रेश्ठता प्रदान करने में वाद्य यन्त्र वादकों की भूमिका
अहम होती है फिर भी वे अकसर गुमनामी के अंधेरों में ही रहते
हैं । अत: मेरी दृष्टि में इनकी भी एक विषेश पहचान होनी
चाहिए ।
उपरोक्त दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए अपने इस
महत्वपूर्ण कार्य में मैं जुट गया एवं इसमें मुझे अपने माता–पिता
का आशीर्वाद, परिवार के सदस्यों का प्रोत्साहन एवं सहयोग
मिलता रहा । इस प्रकार संघर्शपूर्ण शुरुआत के साथ वर्श
2001 मं RHYTHM की स्थापना हुई ।
FUNCTION :
RHYTHM का पहला कार्यक्रम न्यू बाराद्वारी क्लब हाउस के
प्रांगण में 12 मार्च 2003 को आयोजित किया गया । दूसरा
कार्यक्रम ’’होटल स्मिता’’ में 30 नवम्बर 2003 को सम्पन्न
हुआ जिसमे RHYTHM के बच्चों द्वारा रंगारग कार्यक्रम
प्रस्तुत किया गया। तीसरा कार्यक्रम 3 अप्रैल 2004 को न्यू
बाराद्वारी क्लब हाउस के वार्षिक उत्सव के अवसर पर RHYTHM
के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चौथा
कार्यक्रम 14 नवम्बर 2004 को ’’माईकेल जॉन प्रेक्षागृह’’,
जमशेदपुर में सम्पन्न हुआ।
पांचवां कार्यक्रम 13 अगस्त 2005 को आर्मी कैम्प (सोनारी)
में RHYTHM के बच्चों ने एक रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया
। प्रस्तुति के पष्चात कार्यक्रम की उत्कृश्टता को देखते
हुए तत्कालीन Station Commander कर्नल एस0 जगपाल द्वारा
RHYTHM के भाग लेने वाले कलाकारों को उत्साहवर्धन हेतु
प्रमाण–पत्र प्रदान किया गया ।छठा कार्यक्रम ’’एक देशभक्ति
गायन–वादन के नाम’’ का आयोजन दिनांक 14 अगस्त 2005 को
’’सेन्टर फोंर एक्सेलेन्स’’ में ’’टाटा स्टील’’ के सहयोग
से किया गया । उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में श्रोताओं के
साथ–साथ प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में काफी
सराहना हुई ।
AIM :
RHYTHM का मुख्य उद्येष्य है छोटे बच्चों, निर्धन छात्रों,
नेत्रहीन एवं विकलांग जनों व सामान्य व्यक्ति को संगीत के
क्षेत्र में एक विषिश्ट पहचान देना ।
MAJOR CONDUCT :
उल्लेखनीय है कि आकाशवाणी, जमशेदपुर
द्वारा 13 फरवरी 2005 को बसंत पंचमी के दिन ’’पल्लव’’ के
अन्तर्गत विेषेश कार्यक्रम में RHYTHM के बच्चों ने संगीत
कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
तत्पषचात आकाशवाणी, जमशेदपुर द्वारा पुन: अवसर देते हुए
RHYTHM के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की रिकार्डिग
की गई जिसे 14 अगस्त, 2005 सुबह 9.05 बजे ’’पल्लव’’
कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रसारित किया गया जिसका शीर्षक था
हम भारतवासी। श्रोताओं द्वारा इन कार्यक्रमों की
काफी प्रशंसा हुई।
9 दिसम्बर 2005 को दूरदर्षन केन्द्र, राँची द्वारा RHYTHM
को एक अवसर मिला जिसमें RHYTHM के बच्चों द्वारा प्रस्तुत
कार्यक्रम की रिकार्डिग की गई ।
PRESENT STATUS :
शुभचिन्तकों एवं सहयोगियों की सहायता से RHYTHM के प्रयासों
को थोड़ा बल तो मिला है परन्तु साधनों की कमी व आर्थिक
अभाव के कारण हम अभी भी प्रयासरत है।
FUTURE PLANS – ASSISTANCE REQUIRED :
RHYTHM प्रयासरत है कि हमें अपने देश मे ही नहीं अपितु
विदेशों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले और इसके
लिए हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमें अपने प्रयास में
आपकी सहायता एवं शुभकामनाओं की अपेक्षा है।
CONCLUSION :
RHYTHM प्रयासरत है कि अपने संसाधनों में बढ़ोतरी करे एवं
इसके अन्तर्गत अपना एक सर्वसम्पन्न आधुनिक आॅफिस, कलाकारों
को अभ्यास हेतु समुचित संसाधन यथा प्रैक्टिस रूम, पर्याप्त
आधुनिक वाद्य यन्त्र, साउन्ड सिस्टम, इत्यादि की व्यवस्था
हो । हम अपने लक्ष्य के प्रति आशान्वित हैं।
|